Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Aug, 2018 12:51 PM
भारतरत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 13वीं आगरा में होने जा रही है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मदिया कटरा रोड स्थित होटल वैभव पैलेस में तेरहवीं का आयोजन 29 अगस्त को किया जाएगा।
आगरा: भारतरत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 13वीं आगरा में होने जा रही है। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मदिया कटरा रोड स्थित होटल वैभव पैलेस में तेरहवीं का आयोजन 29 अगस्त को किया जाएगा। त्रयोदशी संस्कार की पूरी क्रियाएं आगरा उत्तर विधानसभा से विधायक जगन प्रसाद गर्ग के द्वारा पूरी की जाएंगी। इसके लिए आमंत्रण पत्र भी बंटना शुरू हो गए हैं। भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने पुत्र की हैसियत से अटल जी के देहांत के बाद मुंडन कराया था।
उन्होंने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी उनके राजनीतिक पिता थे। आज वह जो कुछ भी हैं, सब अटल बिहारी वाजपेयी का मार्गदर्शन है। उन्होंने पुत्र का कर्तव्य निभाते हुए अपने बाल राजनीतिक पिता यानी अटल बिहारी वाजपेयी को समर्पित कर दिए हैं। अंत्येष्टि के तत्काल बाद मुंडन संस्कार कराया और अब पुत्र का कर्तव्य निभाते हुए तेरहवीं संस्कार कराने जा रहे हैं।
छप गए आमंत्रण पत्र
विधायक जगन प्रसाद गर्ग ने बताया कि 29 अगस्त को आगरा के होटल वैभव पैलेस, मदिया कटरा में अटल बिहारी वाजपेयी का त्रयोदशी संस्कार किया जाएगा। सबसे पहले 25 ब्राह्मणों को भोजन कराया जाएगा। फिर भाजपा कार्यकर्ताओं को भोजन कराएंगे। इसके लिए आमंत्रण पत्र छप गए हैं, इनका वितरण भी शुरू हो गया है।