Edited By Ruby,Updated: 01 May, 2019 04:41 PM
आगरा: आगरा उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के लिए 19 मई को होने वाले उपचुनाव में 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी....
आगरा: आगरा उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के लिए 19 मई को होने वाले उपचुनाव में 12 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
इस विधानसभा उपचुनाव के लिए 21 प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल किए गए थे। निर्वाचन अधिकारी द्वारा छंटनी में नौ उम्मीदवारों के नामांकन पत्र रद्द कर दिए गए। विधानसभा उपचुनाव के परिणाम 23 मई को लोकसभा चुनावों के साथ घोषित किए जायेंगे। यह सीट पांच दफा के भाजपा विधायक जगन प्रसाद गर्ग के निधन के चलते खाली हुई थी। इस उपचुनाव में भाजपा के उम्मीदवार पुरूषोत्तम खंडेलवाल का कांग्रेस के प्रत्याशी रणवीर शर्मा और सपा-बसपा गठबंधन के उम्मीदवार सूरज शर्मा से मुकाबला है।