Edited By Anil Kapoor,Updated: 24 Jun, 2018 10:31 AM
कई बार कुदरत अपना ऐसा खेल दिखाती है जिसे देखकर हर कोई चौंक जाता है। हमने अक्सर सुना है कि किसी की मृत्यु हुई। उसे अंतिम संस्कार के लिए जैसे ही चिता पर लिटाया और वह जिन्दा हो गया। एक ऐसी ही घटना आगरा के मलपुरा क्षेत्र में सामने आई है।
आगरा: कई बार कुदरत अपना ऐसा खेल दिखाती है जिसे देखकर हर कोई चौंक जाता है। हमने अक्सर सुना है कि किसी की मृत्यु हुई। उसे अंतिम संस्कार के लिए जैसे ही चिता पर लिटाया और वह जिन्दा हो गया। एक ऐसी ही घटना आगरा के मलपुरा क्षेत्र में सामने आई है।
मृतका सोन देवी पत्नी पप्पू शिक्षामित्र थीं। उनका ससुराल मलपुरा में है लेकिन पोस्टिंग खेरागढ़ में होने के कारण ज्यादातर मायके में ही रहती थीं। उनके 2 बच्चे हैं। इन दिनों गर्मियों की छुट्टियों में वह मलपुरा स्थित ससुराल में ही रह रही थी। शनिवार सुबह सोन देवी को अचानक दिल का दौरा पड़ा और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोन देवी की मृत्यु से परिवार में मातम छा गया। सूचना मिलने पर घर में रिश्तेदार और परिचित आने लगे।
अंतिम संस्कार की तैयारियां शुरू हो गईं लेकिन इससे ठीक पहले अचानक महिला बुदबुदाई तो लोग चौंक गए। पता चला कि उसकी सांसें लौट आई हैं। उसे तत्काल सांई का तकिया स्थित अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में उसकी गंभीर हालत देखकर चिकित्सकों ने आईसीयू में भर्ती कर लिया लेकिन कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने इस पूरे घटना क्रम की जानकारी देते हुए बताया कि सोन देवी शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द किए जाने के फैसले को लेकर काफी समय से तनाव में रह रही थीं।