Edited By Ruby,Updated: 10 Mar, 2019 11:27 AM
आगराः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में आगरा पुलिस ने न्यू आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान मार्ग स्थित जंगल में तमंचे बनाते हुए एक महिला सहित दो लोगों को पकड़ा है...
आगराः लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। इसी कड़ी में आगरा पुलिस ने न्यू आगरा के केंद्रीय हिंदी संस्थान मार्ग स्थित जंगल में तमंचे बनाते हुए एक महिला सहित दो लोगों को पकड़ा है।
पकड़े गए अभियुक्त रामबाबू और रामवती हैं। इनके पास से 16 तमंचे और उपकरण बरामद किए हैं। इनके साथी होतम सिंह और सियाराम निवासी पतेयापुरा, फतेहाबाद फरार हो गए। होतम प्रधान का चुनाव लड़ चुका है। ये फतेहाबाद के गांव तढ़ावली में तमंचा फैक्ट्री चला रहे थे।
रामवती के पति की मौत हो चुकी है। वह तमंचे बेचने के लिए बाजार में ले जाती थी, जिससे उस पर किसी को शक नहीं होता था। बताया जा रहा है कि दो-दो हजार में उनकी बिक्री की जाती थी।