Edited By Ruby,Updated: 17 Jul, 2018 11:18 AM
ताजनगरी आगरा में एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें लगभग 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि घायलों में अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। जानकारी के
आगराः ताजनगरी आगरा में एक बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें लगभग 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि घायलों में अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
जानकारी के मुताबिक हादसा डौकी थाना क्षेत्र में लखनऊ एक्सप्रेस-वे का है। सवारियों से भरी बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी। तभी बस बेकाबू हो कर एक्सप्रेस-वे पर खड़ी एक ट्रक से टकरा गई। जिससे बस में सवार लोग घायल हो गए। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित कर उनकी मदद की।
वहीं घायल यात्रियों का कहना है कि बस के ड्राइवर को नींद आ गई थी। इसी वजह से ये हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है। हालांकि अस्पताल में जिले के आला अधिकारी मौजूद हैं। साथ ही घायलों के उचित इलाज के लिए निर्देश भी दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है। इस घटना में किसी के मारे जाने की सूचना अभी तक नहीं है।