आगराः भीषण सड़क हादसे में 29 लोगों की मौत, राजनाथ सिंह ने व्यक्त किया शोक

Edited By Ruby,Updated: 08 Jul, 2019 10:51 AM

agra 29 people killed in a road accident rajnath singh expresses condolences

आगराः लखनऊ से सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगरा के सड़क हादसे में 29 यात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु के दुखद समाचार से मैं व्यथित हूँ। दुर्घटना के...

आगराः लखनऊ से सांसद व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगरा के सड़क हादसे में 29 यात्रियों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि “यमुना एक्सप्रेसवे पर हुई बस दुर्घटना में कई लोगों की मृत्यु के दुखद समाचार से मैं व्यथित हूं। दुर्घटना के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मैंने बात की है”।
PunjabKesari
राजनाथ ने आगे लिखा कि “उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा एवं मंत्री श्री स्वतंत्र देव सिंह को दुर्घटना स्थल पर भेजा है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह भी घटनास्थल पर गए हैं। इस हृदय विदारक घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी भावनायें एवं संवेदनाएँ प्रेषित करता हूं तथा जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं”।

गौरतलब है कि छह लेन वाले यमुना एक्सप्रेस वे पर एक बस फिसल गई और 50 फुट नीचे एक बड़े नाले में गिर गई जिसमें 29 यात्री मारे गए। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में करीब 29 लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए। लखनऊ से दिल्ली जा रही अवध डिपो की जनरथ बस में करीब 50 लोग सवार थे। उन्होंने बताया कि हादसे के बाद से अब तक कई शवों को निकाल लिया गया है लेकिन माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। उन्होंने बताया कि फ़िलहाल मौके पर राहत बचाव कार्य जारी है और जिले के आला अधिकारियों सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद है।

 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!