Edited By Ajay kumar,Updated: 21 Jul, 2018 11:33 AM
अखिल भारतीय हिन्दू शक्ति दल के राष्टीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल शुक्रवार को मुज़फ्फरनगर पहुंचे। इस दाैरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मुस्लिम समुदाय द्वारा शरीयत अदालतों के बनाये जाने की माँग का जमकर विरोध किया।
मुजफ्फरनगर(फल कुमार)-अखिल भारतीय हिन्दू शक्ति दल के राष्टीय अध्यक्ष संजय अग्रवाल शुक्रवार को मुज़फ्फरनगर पहुंचे। इस दाैरान मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने मुस्लिम समुदाय द्वारा शरीयत अदालतों के बनाये जाने की माँग का जमकर विरोध किया।
उन्होंने कहा कि शरीयत अदालतों का हिन्दू शक्ति दल विरोध करता है। मुस्लिम समाज को हम चेतावनी देते हैं कि भारत एक देश एक संविधान के तहत चलने वाला देश है इसलिए मुस्लिम समाज शरीयत अदालतों को लागू करने की जिद ना करे।
अगर मुस्लिम समाज ने शरीयत कानून के लिए कदम बढ़ाया या मांग की तो हिन्दू शक्ति दल पूरे भारत के अंदर भगवा अदालतों की मांग करने के लिए सरकार पर
दबाव बनायेगा। भगवा अदालतों में जो भी फैसले या निर्णय लिए जायेंगे वो भारतीय संविधान के तहत ही लिए जायेंगे। इसमें किसी को भी निजी कानून चलाने का कार्य नहीं करना चाहये। इस घोषणा पत्र में एक व्यक्ति, एक संविधान, एक नीति लिखी गयी है।