40 जवानों की शहीदी के बाद देश का माहौल गमगीन, लोगों ने प्रदर्शन कर फूंका पाकिस्तान का पुतला

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 15 Feb, 2019 02:21 PM

after the martyrdom of 40 jawans

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए हैं। जिसके बाद से पूरे देश का माहौल गमगीन है। वहीं 40 जवानों की शहादत के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। आजमगढ़ जिले में सामाजिक संगठनों के लोग पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं लोगों ने...

आजमगढ़ः पुलवामा में हुए आतंकी हमले में देश के 40 जवान शहीद हो गए हैं। जिसके बाद से पूरे देश का माहौल गमगीन है। वहीं 40 जवानों की शहादत के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा है। आजमगढ़ जिले में सामाजिक संगठनों के लोग पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंका। साथ ही पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पाकिस्तान के द्वारा जवानों के काफिले पर किए गए हमले के बाद आजमगढ़ जिले में सामाजिक संगठन, छात्र सड़कों पर उतर आए। उन्होंने पाकिस्तान के पुतले को फांसी पर लटका कर जलाया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने कहा कि वह अपनी आग और देश की जनता के ज्वाला को प्रकट कर रहे हैं। पूरे देश वासियों का खून खौल रहा है निन्दा और प्रस्ताव नहीं चाहिए, मीटिंग नहीं चाहिए तो सिर्फ बदला चाहिए।

उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि केवल वर्दी पहनने वाला ही सैनिक नहीं है। गांव के मेड़ पर चलने वाला और हर युवा सैनिक होता है। अगर हमे पाकिस्तान भेजना है तो हम तैयार हैं और अपने पैसे से वहां जाकर पाकिस्तान को नरक में भेजने के लिए पूरा भारत तैयार है।






 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!