लोकसभा चुनाव 2019 के बाद पता चल जाएगा सबसे बड़ा ‘डकैत’ कौन: अखिलेश

Edited By Anil Kapoor,Updated: 23 Jan, 2019 08:40 AM

after the lok sabha elections the biggest  dacoit  will know who akhilesh

समाजवादी पार्टी(SP)अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी(BJP) पर तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद देश की जनता को पता चल जाएगा कि असली डकैत कौन है। यादव ने छोटे लोहिया नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर....

लखनऊ: समाजवादी पार्टी(SP)अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी(BJP) पर तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद देश की जनता को पता चल जाएगा कि असली डकैत कौन है। यादव ने छोटे लोहिया नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित समारोह में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि विपक्ष लोकसभा चुनाव के दौरान चुप्पी साधकर भाजपा को हराने में सक्षम है। लोकसभा चुनाव के बाद देश की जनता अच्छी तरह पहचान लेगी कि देश का सबसे बड़ा ‘डकैत’ कौन था।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि हम चंबल के बीहड़ों के लोग हैं और बेहतर होता कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चोर की जगह हमें डकैत कहते, लेकिन देश के लोग लोकसभा चुनाव में पहचान लेंगे कि सबसे बड़ा डकैत कौन है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 2019 में चुनाव जीतने के लिए विपक्षी राजनीतिक दलों के लिए मौन मुख्य हथियार होगा। राजनीतिक दलों को कुंभ के फार्मूले को अपनाना चाहिए। जहां तीर्थयात्री बिना एक शब्द बोले आते हैं और जाते हैं। वे जो चाहते हैं, प्राप्त करते हैं। इसी तरह चुनाव में, विपक्षी राजनीतिक दल मौन रखकर जीतेंगे। लोगों का समर्थन प्राप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सभी संवैधानिक संस्थानों खुद चला रही है, ताकि विपक्षी दलों की आवाज को कुचला जा सकें। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे भाजपा की गैरकानूनी हरकतों से निजात मिलेगी।

यादव ने कहा कि देश की जनता ने एक नया प्रधानमंत्री चुनने का फैसला किया है। भाजपा लोगों के बीच नफरत फैलाने और देश के लोकतांत्रिक ढ़ाचे को नुकसान पहुंचाने के लिए समाज के भीतर जहर फैलाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने महात्मा गांधी और डॉ. राम मनोहर लोहिया की विचारधारा पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डॉ. लोहिया ने महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए मार्ग का अनुसरण किया और बाद में जनेश्वर मिश्र ने उनकी विचारधारा का पालन किया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उनकी पार्टी महात्मा गांधी और डॉ. लोहिया के दिखाए रास्ते पर भी चलेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!