पिता को गोली मारने के बाद शराबी बेटे ने ली अपनी भी जान, जानिए पूरा मामला

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 May, 2019 12:33 PM

after the father was shot the drunken son took his own life

थाना दनकौर क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में रहने वाले एक शराबी बेटे ने शुक्रवार तड़के अपने पिता को मामूली विवाद में गोली मार दी। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। पिता को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोएडा: थाना दनकौर क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में रहने वाले एक शराबी बेटे ने शुक्रवार तड़के अपने पिता को मामूली विवाद में गोली मार दी। उसके बाद उसने खुद को भी गोली मार ली जिससे उसकी मौत हो गई। पिता को गंभीर हालत में एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एसपी ग्रामीण बिनीत जायसवाल ने बताया कि दलेलगढ़ गांव में रहने वाले राजवीर सिंह (62 वर्ष) का बेटा भीम सिंह (28 वर्ष) शराब पीने का आदी था। आज तड़के किसी बात को लेकर भीम सिंह का उसके पिता से विवाद हो गया। उसने देसी तमंचे से अपने पिता के ऊपर गोली चला दी।

एसपी ने बताया कि पिता को गोली मारने के बाद बेटे ने स्वयं को गोली मार ली। इस घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी ने बताया की मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना की सूचना दनकौर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। गांव में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!