Edited By Ruby,Updated: 09 Apr, 2018 07:28 PM
पिछले कुछ दिनों से बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं। कभी उनके नाम को लेकर सियायत की जा रही है तो कभी उनकी मूर्तियां तोड़कर अराजकता फैलाने को कोशिश की गई। लेकिन इस बीच अब नया मोड़ आ गया है। दरअसल यूपी के बंदायू में अब बाबा...
बदायूंः पिछले कुछ दिनों से बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर खूब चर्चा का विषय बने हुए हैं। कभी उनके नाम को लेकर सियायत की जा रही है तो कभी उनकी मूर्तियां तोड़कर अराजकता फैलाने को कोशिश की गई। लेकिन इस बीच अब नया मोड़ आ गया है। दरअसल यूपी के बंदायू में अब बाबा साहेब की मूर्ति पर सत्ताधारी रंग यानि की भगवा रगं चढ़ गया है। रविवार को समाज के लोगों व पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में इस भगवा प्रतिमा का अनावरण किया गया।
जानकारी के मुताबिक पिछले दिनों दुगरैया गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा को कुछ असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी थी। जिसके बाद माहौल बिगड़ता देख जिला प्रशासन ने आनन-फानन में आगरा से आंबेडकर की नई मूर्ति मंगवाई। रविवार को ग्रामीणों के बीच इस नई मूर्ति का अनावरण किया गया।
इस मौके पर बसपा जिलाध्यक्ष हेमेंद्र गौतम समेत बसपाइयों ने जोश-खरोश के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, लेकिन नई प्रतिमा पहले वाली से अलग थी। नई आंबेडकर प्रतिमा नीले रंग की बजाए भगवा रंग में स्थापित की गई। आम तौर पर बाबा साहेब की प्रतिमा नीले रंग में देखने को मिलती है। भगवा रंग में रंगी प्रतिमा को देखकर सियासी हवा थोड़ा तेज हो गई।
यह पहला मौका है जब बाबा साहेब की प्रतिमा नीले की जगह भगवा रंग में नजर आई है। बाबा साहेब के भगवा रंग की प्रतिमा को देखकर लोग भी हैरान हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि प्रतिमा के रंग पर अब तक न तो बसपाइयों ने कोई आपत्ति जताई और न ही बाबा साहेब के अन्य अनुयायियों ने।