BJP की जीत के बाद बोले महेन्द्र नाथ-जनादेश ने परिवारवाद को जमीन दिखाई

Edited By Ruby,Updated: 24 May, 2019 09:39 AM

after the bjp s victory say mahendra nath

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भाजपा की जीत के लिए जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वालों को

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने भाजपा की जीत के लिए जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वालों को मुंह की खानी पड़ी है।  डा.पांडेय ने कहा कि यह सुशासन, निस्वार्थ सेवा, विकास और विश्वास की विजय है। यह निजी हमलों पर समावेशी सोच की विजय है। इस जनादेश ने परिवारवाद और जनता को अपना बंधुआ वोटर समझने वाले नेताओं और दलों को उनकी जगह दिखा दी है।      

उन्होंने कहा कि सपा-बसपा जैसे दलों और उनके नेताओं को लगा होगा कि वह अपनी निजी स्वार्थो के लिए एक होकर विकास की राह रोक लेंगे, लेकिन जनता ने उनके कुत्सित मंसूबे ध्वस्त कर दिए। जनता ने विपक्ष की जातिवादी राजनीति को ध्वस्त करते हुए उनकी तगड़ी घेराबंदी के बावजूद भाजपा को अभूतपूर्व सफलता दिलाकर नरेन्द्र मोदी के लोककल्याणकारी कार्यो और पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाने के लिए अपनी मुहर लगाई।

डा. पाण्डेय ने कहा कि भाजपा के करोडों कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत के लिए उसी दिन ठान लिया था, जिस दिन मोदी को रोकने के लिए सारी जातिवादी, परिवादवादी और भ्रष्टाचारी ताकते एक हो गयी थी। श्री नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की अगुवाई में जनहित के कार्यो एवं देश की सुरक्षा व विकास के काम को लेकर कार्यकर्ता जनता के बीच लेकर गये और जनता ने उसे स्वीकार किया।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!