Edited By Punjab Kesari,Updated: 08 Apr, 2018 08:38 AM
यमुना एक्सप्रेस-वे पर अफगानिस्तानी पर्यटकों की कार टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। गाड़ी में 6 लोग थे, जिनमें से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को यमुनापार स्थित एक निजी चिकित्सालय में...
मथुरा: यमुना एक्सप्रेस-वे पर अफगानिस्तानी पर्यटकों की कार टायर फटने से दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। गाड़ी में 6 लोग थे, जिनमें से एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि अन्य लोग घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को यमुनापार स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया है।
थाना जमुनापार क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रैस-वे के माइलस्टोन 106 पर हादसा उस समय हुआ जब अफगानिस्तानी पर्यटक आगरा में ताजमहल देख कर दिल्ली लौट रहे थे। अचानक तेज रफ्तार गाड़ी का टायर फट गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। कार में सवार मुजलिम, अहमद, शाहिल, शाहवास आदि घायल हुए हैं जबकि एक बच्चे की मौत हो गई।