मुजफ्फरनगर: यौन शोषण और तस्करी के आरोप में लड़की को गोद लेने वाले माता-पिता गिरफ्तार

Edited By Ramkesh,Updated: 01 Nov, 2021 04:04 PM

adoptive parents of girl arrested for exploitation and trafficking

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने एक दंपति को गोद ली हुई संतान के यौन शोषण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस साल सितंबर में 17 वर्षीय लड़की एक नहर के पास बेसुध पायी गई थी। एक गैर सरकारी संगठन...

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पुलिस ने एक दंपति को गोद ली हुई संतान के यौन शोषण और मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस साल सितंबर में 17 वर्षीय लड़की एक नहर के पास बेसुध पायी गई थी। एक गैर सरकारी संगठन ने उसका उपचार कराया और 25 सितंबर को उसे उसके पालक माता पिता के पास भेज दिया। बाद में शिकायत मिलने पर एनजीओ ने पालक अभिभावक से पूछताछ की और किशोरी को बचाया।

चिकित्सकीय जांच में पाया गया कि लड़की का यौन शोषण हुआ था। भोपा थाने की पुलिस ने छह अक्टूबर को लड़की का पालन करने वाले माता पिता के विरुद्ध, भारतीय दंड संहिता और ‘यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण' कानून (पॉक्सो) के तहत एक मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों को रविवार शाम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पीड़िता के असली पिता की मौत हो चुकी और उसकी मां दूसरी शादी कर कहीं और चली गई है। इस समय पीड़िता आश्रय गृह में है। 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!