लॉकडाउन: मस्जिद में इकट्ठा हुए 50 लोगों पर प्रशासन ने लगाया 25 हजार का जुर्माना

Edited By Ajay kumar,Updated: 27 Mar, 2020 06:49 PM

administration imposed fine of 50 thousand on 50 people gathered in mosque

कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन के बाद भी आज जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन सख्त था। रामपुर जिले की तहसील टांडा में कच्ची मस्जिद में नमाजी एकत्रित हो गए।

रामपुर: कोरोना वायरस को लेकर पूरे देश में चल रहे लॉकडाउन के बाद भी आज जुमे की नमाज को लेकर प्रशासन सख्त था। रामपुर जिले की तहसील टांडा में कच्ची मस्जिद में नमाजी एकत्रित हो गए। मस्जिद के आसपास पुलिस गस्त कर रही थी। मस्जिद में लोगों को  इक्ट्ठा होता देख कार्रवाई की गई। अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम ने सभी 50 नमाजियों से 500-500 सौ रूपये का नगद जुर्माना वसूला और अंतिम चेतावनी देकर छोड़ दिया।

मजिस्ट्रेट गौरव कुमार ने बताया कि बार-बार शासन द्वारा प्रशासन द्वारा भी यह अपील की जा रही है। किसी भी तरह का भीड़ जमाव नहीं किया जाए कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए देश में लॉक डाउन है। उन्होंने बताया कि नियमों के उल्लंघन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लॉकडाउन आप की भलाई के लिए लागू है।

मजिस्ट्रेट ने बताया कि लोग अपने घरों में बने रहे। सरकार सभी जरूरी समानों की सप्लाई आप के घर तक पहुंचाने का काम कर रही है। किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि समितियां बनाई गई है हर बार्ड में 5-5 सदस्य है। लोग उन्हें कॉल करें उनका भरसक प्रचार प्रसार कर दिया गया है। गली-गली में जाकर नंबर बता दिए गए है। पोस्टर भी चस्पा कर दिए गए है। उन पर कॉल करेंके समान मंगा सकते है। उन्होंने बतया कि तहसील के कंट्रोल रूम पर कॉल करेंके भी जानकारी ले सकते है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!