Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Nov, 2019 05:13 PM
बाबरी मस्जिद-राम मंदिर विवाद को एक लंबा वक्त हो गया है। यह मामला वर्षों से कोर्ट में है। अब इसका फैसला जल्द ही आ सकता है। फैसला आने को लेकर मऊ जिले में भी प्रशासन पुरी तरह से अलर्ट हो गया है। जनपद वासियों से...
मऊः बाबरी मस्जिद-राम मंदिर विवाद को एक लंबा वक्त हो गया है। यह मामला वर्षों से कोर्ट में है। अब इसका फैसला जल्द ही आ सकता है। फैसला आने को लेकर मऊ जिले में भी प्रशासन पुरी तरह से अलर्ट हो गया है। जनपद वासियों से फैसला आने के बाद धैर्य के साथ शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील करने के लिए वाराणसी जोन के एडीजे और आजमगढ मंडल के डीआईजी ने डीएम और एसपी के साथ जिले का जायजा लिया। इसके साथ ही नगर क्षेत्र के शाही कटरा मैदान पर शांति कमेटी के साथ बैठक किया। इसके बाद सीतला मंदिर का भी निरीक्षण किया।
बता दें कि मऊ जिले को प्रदेश के अति संवेदनशील जनपदों की श्रेणी में रखा गया है। 2005 दंगे के बाद यहां पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ने का भय हर वक्त प्रशासन को बना रहता है। इसलिए वाराणसी जोन के एडीजे ब्रज भूषण और आजमगढ मंडल के डीआईजी मनोज तिवारी ने जनपद में शांति व्यवस्था का जायजा लिया। क्योंकि बाबरी मस्जिद-राममंदिर मामले का कोर्ट द्वारा जल्द ही फैसला आ सकता है। इसलिए सभी वर्गों से सौहार्द कायम करने की अपील की गई।
वहीं शाही कटरा के मैंदान पर शांति कमेटी के साथ बैठक भी की। हिन्दू और मुसलमान वर्ग के लोगों से आपसी सौहार्द के साथ अयोध्या मसले पर आने वाले फैसले का स्वागत करने की अपील की। एडीजी ब्रज भूषण ने कहा कि अयोध्या मामले पर जल्द ही फैसला आ सकता है। इसके लिए पुलिस प्रशासन तैयार है। पुलिस हर वक्त ही तैयार रहती है। इस फैसलों को लेकर शांति कमेटी, पुलिस मित्र के साथ ही सभी वर्गों से वार्ता कर प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई। फैसला आने पर सभी लोग इसका स्वागत करेंगे।
इसके बाद शाही मस्जिद के बड़े मौलाना इफ्तेखार अहमद मिफ्ताही ने बताया कि इसी मैदान से जनपद ही नही प्रदेश और देश में शान्ति और अमनों चयन का पैगाम जाता है। अयोध्या मसले पर सभी लोग कोर्ट के फैसला का स्वागत करेंगे। जो भी निर्णय आयेगा उसे माना जायेगा। इसके बाद एडीजे और डीआईजी ने सीतला मंदिर पहुंच पर माथा टेका और वहां का जायजा लिया।