अयोध्या में विकास को लगेंगे पंख, सरयू नदी पर चलेगा क्रूज

Edited By Deepika Rajput,Updated: 13 Nov, 2019 01:17 PM

action plan for complete development of ayodhya

अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब विकास की कार्ययोजना बनाई जा रही है, जिसमें सरयू नदी पर क्रूज (पानी का छोटा जहाज) चलाना भी शामिल है। अयोध्या मंडल के सूचना उप निदेशक मुरलीधर सिंह ने विकास योजनाओं के बारे में बताया, ''सबसे पहले...

लखनऊः अयोध्या प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब विकास की कार्ययोजना बनाई जा रही है, जिसमें सरयू नदी पर क्रूज (पानी का छोटा जहाज) चलाना भी शामिल है।
PunjabKesari
अयोध्या मंडल के सूचना उप निदेशक मुरलीधर सिंह ने विकास योजनाओं के बारे में बताया कि, 'सबसे पहले अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का गठन किया जाएगा। सरयू नदी पर एक क्रूज चलाए जाने की योजना है। अयोध्या को तिरुपति जैसा शहर बनाने में कम से कम 4 साल का समय लगेगा।' अयोध्या में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाने की दिशा में कार्य होगा। अप्रैल 2020 में राम नवमी पर पहली उड़ान भरी जा सकेगी। अयोध्या में रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जाएगा, जिसमें 100 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।
PunjabKesari
अयोध्या से फैजाबाद के बीच 5 किलोमीटर का फ्लाईओवर बनेगा। सरयू नदी के किनारे भगवान राम की 251 मीटर की विश्व की सबसे बड़ी मूर्ति बनेगी। दिसंबर से 5 पांच सितारा होटल का काम भी शुरू हो जाएगा। दिसंबर में 10 बड़े रिजार्ट के निर्माण का काम भी शुरू होगा। उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए अभी तक 65 % पत्थर तराशे जा चुके हैं और अगर 2000 कारीगर एक दिन में 8 घंटे काम करते हैं तो ढाई वर्ष में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। उन्होंने बताया कि अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर के आसपास के 5 किलोमीटर के मंदिरों की देखभाल की जिम्मेदारी भी प्रस्तावित ट्रस्ट देखेगा।
PunjabKesari
मंदिर के पास 77 एकड़ परिसर में कई धार्मिक संस्थान बनाए जाएंगे। इनमें राम मंदिर के पास में गोशाला, धर्मशाला ओर वैदिक संस्थान के साथ कई धार्मिक परिसर शामिल होंगे। अयोध्या में 10 श्रीराम द्वार बनाए जाएंगे और उसे एक आध्यात्मिक नगरी के रूप में विकसित किया जाएगा। तीर्थ यात्रियों के रुकने के लिए रैन बसेरों का भी निर्माण किया जाएगा और भगवान राम से जुड़े सभी कुंडों का पुनर्निर्माण होगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!