Edited By Ajay kumar,Updated: 18 Jan, 2020 11:34 AM
कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास की ईंट पर टिका रहता है। मगर जब शक की बिमारी लग जाए तो यह घातक परिणाम दे सकती...
गोरखपुरः कहते हैं कि पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास की ईंट पर टिका रहता है। मगर जब शक की बिमारी लग जाए तो यह घातक परिणाम दे सकती है। ऐसा ही मामला सामने आया गोरखपुर से जहां पति ने अपनी पत्नी पर शक करने और पारिवारिक विवाद को लेकर सोते समय पत्नी के ऊपर विगत 10 तारीख को एसिड अटैक की घटना को अंजाम दिया गया था।
बता दें कि मामला गुलरिया थाना अंतर्गत ग्राम जंगल डुमरी नंबर 1 टोला तितरिया का है। इस सम्बन्ध में गुलरिया थाने पर मुकदमा 18/2020 पंजीकृत किया गया था। सनसनीखेज घटना को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार पांडे द्वारा घटना में शामिल अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए निर्देश दिया गया था। आरोपी पति श्रीराम निषाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में बगल में सो रही उसकी पुत्री भी आंशिक रूप से जल गई थी।
पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार पांडे ने बताया कि इस घटना में शामिल रहे अभियुक्त की गिरफ्तारी हो गई है। उन्होंने पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। गिरफ्तार करने वाली टीम में गुलरिया थाने के उपनिरीक्षक अरविंद कुमार यादव, कांस्टेबल हरीन्द्र सिंह शामिल रहे।