Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 04 Jun, 2018 12:29 PM
केन्द्र सरकार ने 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ बलात्कार करने वालों को फांसी की सजा देने का प्रावधान किया है। इसके बावजूद भी वहशी दरिंदे रेप की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी लखनऊ...
मैनपुरीः केन्द्र सरकार ने 12 साल से कम उम्र की बच्चियों के साथ बलात्कार करने वालों को फांसी की सजा देने का प्रावधान किया है। इसके बावजूद भी वहशी दरिंदे रेप की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला मैनपुरी का है। जहां 9 वर्षीय बच्ची के साथ एक दरिंदे ने रेप किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक बच्ची रविवार को खेत में बेर तोड़ने के लिए गई थी। इसी दौरान उसके पड़ोसी दीपू ने उसे देख लिया और उसे बेर का लालच देकर अपने घर ले आया। यहां उसने बच्ची के साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। बच्ची किसी तरह आरोपी चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची। उसने अपनी मां को सारी आपबीती बताई। जिसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
इस मामले में एसपी अजय शंकर राय ने बताया कि लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उसे अंदरूनी चोटे आई हैं, लेकिन अब उसकी हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।