AAP विधायक का आरोप- UP में राजा की तरह शासन चला रही योगी सरकार

Edited By Umakant yadav,Updated: 23 Jan, 2021 06:38 PM

accused of aap mla  yogi government running like a king in up

आम आदमी पार्टी के विधायक विनय मिश्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है और यहां की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार राजा की तरह शासन चला रही है।

बलिया: आम आदमी पार्टी के विधायक विनय मिश्रा ने शनिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति है और यहां की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार राजा की तरह शासन चला रही है।

दिल्ली विधानसभा में द्वारका क्षेत्र से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक मिश्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्‍व वाली भाजपा सरकार राजा की तरह शासन चला रही है। उन्‍होंने दावा किया कि लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वालों का दमन किया जा रहा है तथा उन्हें जेल भेजा जा रहा है। भाजपा सरकार के दावे को खारिज करते हुए उन्‍होंने कहा उत्तर प्रदेश में सरकारी अस्पताल, शिक्षा व सड़क की स्थिति अत्यंत खराब है।

आप विधायक ने कहा कि योगी सरकार ने अगर वास्तव में विकास किया होता तो उन्हें विपक्षी दलों के नेताओं को सरकारी अस्पताल का दौरा करने से रोकना नहीं पड़ता। मिश्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पंचायत चुनाव में जिला पंचायत सदस्य पद के लिए आम आदमी पार्टी अपने उम्मीदवार उतारेगी। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2022 में आप की सरकार बनेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!