Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 29 Apr, 2019 03:09 PM
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मामूली बात पर हुए विवाद के दौरान गाली देने पर रिटायर्ड कलेक्ट्रेट कर्मचारी ने अपने ही पड़ोसी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने खुद को सरेंडर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक...
बुलंदशहरः उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मामूली बात पर हुए विवाद के दौरान गाली देने पर रिटायर्ड कलेक्ट्रेट कर्मचारी ने अपने ही पड़ोसी की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने खुद को सरेंडर कर दिया। वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दरअसल मृतक रामवीर अपने ही पड़ोसी गजराज के घर गया। जहां पर खाट पर बैठने को लेकर दोनों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया की गजराज ने चाकू से गोदकर रामवीर की हत्या कर दी। आश्चर्यजनक बात यह है कि हत्या के बाद हत्यारोपी गजराज मौके से फरार नहीं हुआ। उसने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।
आरोपी गजराज ने बताया कि रामवीर ने उसे गाली दी और उसके परिवार वालों को मां-बहन की गंदी-गंदी दी। जिसके बाद उसका दिमाग खराब हो गया और उसने रामवीर की चाकू गोद कर हत्या कर दी, लेकिन अब उसे अपने अपराध पर पछतावा हो रहा है।
मामले की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों की माने तो हत्यारों रामवीर के सीने पर चाकू से एक दो नहीं कई वार किए, पुलिस आरोपी को जेल भेज रही है।