Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 10 Jun, 2019 12:15 PM
तापमान इन दिनों तेज़ी से बढ़ रहा है। भीषण गर्मी से इंसान तो इंसान भगवान भी अछूते नहीं हैं। जिसके चलते भगवान को राहत पहुंचने के लिए अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में एसी और कूलर का प्रबंध किया गया है। जिससे तपती गर्मी में भगवान को थोड़ी..
अयोध्याः तापमान इन दिनों तेज़ी से बढ़ रहा है। भीषण गर्मी से इंसान तो इंसान भगवान भी अछूते नहीं हैं। जिसके चलते भगवान को राहत पहुंचने के लिए अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में एसी और कूलर का प्रबंध किया गया है। जिससे तपती गर्मी में भगवान को थोड़ी राहत पहुंचाई जा सके। साथ ही आरती व भोग में भी परिवर्तन किया गया है। अब दियों आरती की जगह भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए फूलों से आरती की जा रही है।
आम जनजीवन तो गर्मी से बेहाल है ही, लेकिन कुछ यही हाल सप्तपुरियों में एक धर्म नगरी अयोध्या का भी है। खून जला देने वाली भीषण तपिश से अब भगवान भी अछूते नहीं है। इसीलिए भगवान को गर्मी से बचाने के लिए गृभगृह में एसी और कूलर को लगाया गया है। अयोध्या के नागेश्वरनाथ, जानकी महल, वल्लभा कुञ्ज जैसे प्रमुख मंदिर में भगवान को गर्मी से निजात दिलाने के लिए गर्भ गृह में एसी और कूलर के प्रबंध किये गए है। कहीं कूलर, कहीं पंखा तो किसी मंदिर में एसी लगाकर भगवान को भीषण गर्मी से निजात पहुचाया जा रहा है।
यहां के अधिकतर मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठित भगवान राम, माता सीता और हनुमान की मूर्तियों के सामने कूलर और एसी का प्रबंध किया गया है। साथ ही साथ गर्मी के दिनों में भगवान को ठण्डे शरबत व शीतल पेयजल का भी भोग लगाया जा रहा है।