Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 18 Sep, 2020 02:26 PM
आंखों में आर्मी में भर्ती होने का सपना लिए एक युवक रोज मीलों दौड़ लगाता है और अंत में परिणाम आता है कि उसे मौत ने ही गले लगा लिया। उत्तर प्रदेश बुलंदशहर...
बुलंदशहरः आंखों में आर्मी में भर्ती होने का सपना लिए एक युवक रोज मीलों दौड़ लगाता है और अंत में परिणाम आता है कि उसे मौत ने ही गले लगा लिया। उत्तर प्रदेश बुलंदशहर के अबरार के साथ भी यही हुआ। जहां आर्मी में नौकरी की तैयारी के लिए दौड़ते-दौड़ते उसने दम तोड़ दिया।
दरअसल थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के अबरार का सपना था कि वह आर्मी मैन बने। भर्ती नहीं होने पर वह निराश भी था। इसीलिए वह कड़ी मेहनत भी करता था। इसी क्रम में वह रोज की तरह शुक्रवार की सुबह चार बजे दौड़ने निकला था मगर थोड़ी देर पहले सियार्ली गांव में ट्यूबवेल के पास रोड पर उसका शव मिला। वहीं मृतक अबरार के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
बता दें कि अबरार की एकाएक हुए मौत से परिजनों ने सुधबुध खो दिया है। वहीं मामले की जानकारी होते ही फोरेंसिक टीम व पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में लग गई है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।