Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 Jul, 2020 06:03 PM
एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह ''आपका क्या होगा जनाबे आली''...गाने पर थिरकते हुआ नजर आ रहा है। हालांकि ये वीडियो कहां का है? कब का है? इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पता चला है कि विकास दुबे डांस का बहुत शौकीन...
कानपुरः एनकाउंटर में मारे गए विकास दुबे का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह ' अपनी तो जैसे-तैसे, थोड़ी ऐसे या वैसे कट जाएगी..आपका क्या होगा जनाबे आली'...गाने पर थिरकते हुआ नजर आ रहा है। हालांकि ये वीडियो कहां का है? कब का है? इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। पता चला है कि विकास दुबे डांस का बहुत शौकीन था। वह शादी के डीजे में जमकर डांस करता था।
बताया जा रहा है कि अमर दुबे की शादी कराने में विकास दुबे की अहम भूमिका थी। विकास के घर पर ही उसके भय और आतंक के दम पर खुशी के साथ अमर दुबे की शादी की गई। विकरू गांव के पूर्व चेयरमैन लल्लन बाजपेई ने दावा किया है कि एनकाउंटर में मारे गए अमर दुबे की शादी जबरन कराई गई थी। उन्होंने बताया कि खुशी की दोस्ती अमर दुबे से फेसबुक पर हुई थी। इसके बाद 29 जून को विकास दुबे के मकान में खुशी की इच्छा के विरुद्ध शादी हुई।
उन्होंने कहा कि 29 जून को विकास दुबे के मकान में खुशी की इच्छा के विरुद्ध शादी हुई। लल्लन बाजपेई ने कहा कि खुशी को तो मैंने देखा नहीं लेकिन वहां के नागरिकों, उनके मिलने वालों द्वारा जो संज्ञान में आया कि खुशी और अमर का फेसबुक के माध्यम से परिचय हुआ। लोगों ने बताया है कि शादी उसके माता-पिता के बिना मर्जी के हुई। लोगों का कहना है कि खुशी को जबरदस्ती शादी के लिए लाया गया, ऐसा भी संज्ञान में आया है कि खुशी मंच पर शादी के लिए नहीं जा रही थी। मैं प्रत्यक्षदर्शी नहीं हूं, लोगों के कहे अनुसार बता रहा हूं।