आप ने फूंका चुनावी बिगुल, प्रदेश में चलाया पार्टी की सदस्यता का अभियान

Edited By Ramkesh,Updated: 20 Jul, 2021 08:05 PM

aap blew election bugle campaign for party membership in the state

उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी विधानसभा के चुनावी रण में पूरी तैयारी से उतरने की योजना बना ली है और यूपी जोड़ा अभियान में तहत सभी सीटों पर एक करोड़ सदस्यों को पाटर्ी से जोड़ा जायेगा।  यहां राजकीय संग्रहालय में आप पाटर्ी के प्रदेश अध्यक्ष...

झांसी: उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी विधानसभा के चुनावी रण में पूरी तैयारी से उतरने की योजना बना ली है और यूपी जोड़ा अभियान में तहत सभी सीटों पर एक करोड़ सदस्यों को पार्टी से जोड़ा जायेगा।  यहां राजकीय संग्रहालय में आप पाटर्ी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने पत्रकारों को मंगलवार को इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यूपी जोड़ो अभियान के तहत आम आदमी पार्टी    सभी विधानसभा सीटों पर कुल एक करोड़ सदस्यों को जोड़ेगी। प्रत्येक विधानसभा में आप के लिए 25 हजार सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए प्रदेश के सभी 75 जिलों की 403 विधानसभा क्षेत्रों में पिछले 8 जुलाई से सदस्यता अभियान शुरु हो चुका है। 

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि अब तक आम आदमी पार्टी से प्रदेश में 15 लाख लोग जुड़ चुके हैं। झांसी जिले की चारों विधानसभाओं में अब तक 08 हजार लोगों ने पार्टी की सदस्यता ले ली है। आप में चार तरह से सदस्यता ग्रहण की जा सकती है। पहला मोबाइल नम्बर 9151403403 मिस्ड कॉल देकर,दूसरा विधानसभा स्तर पर आयोजित होने वाले शिविर के माध्यम से, तीसरा डोर टू डोर जाकर और चौथा पाटर्ी एप्प के माध्यम से। उन्होंने कहा कि पाटर्ी एप पर जोड़ने की वैधता कुछ लोगों के ही पास है।

 सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जाति,धर्म व मजहब की राजनीति पिछले दशक से होती आ रही है और जनता इससे ऊब गई है। अब जनता विकास को अपने सामने व्यवहारिक रुप से देखना चाहती है। इसके लिए हम दिल्ली मॉडल की तर्ज पर प्रदेश में बिजली ,पानी, शिक्षा ,स्वास्थ, युवाओं को रोजगार ,महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा व किसानों के लिए मुआवजा जैसी नीतियां लेकर चुनाव लड़ने वाले हैं। वर्ष 2022 का चुनाव इन्ही सारे मुद्दों पर लड़ा जाएगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में सम्पन्न हुए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आप  पार्टी    को जनता का खूब आशीर्वाद मिला। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 85 से अधिक जिला पंचायत सदस्य आप पार्टी के जीते हैं, यही नहीं 300 से अधिक प्रधान भी आम आदमी पार्टी के ही बने हैं। हम शहरों से लेकर गांवों तक अपनी पहुंच बना चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!