Edited By Anil Kapoor,Updated: 06 Mar, 2019 04:45 PM
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। काफी देर तक समझाने के बाद पुलिसकर्मी उसे टावर से उतारने में सफल रहे। जिले के पुलिस अधीक्षक (नगर) विनीत भटनागर ने बताया कि....
सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में एक युवक मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। काफी देर तक समझाने के बाद पुलिसकर्मी उसे टावर से उतारने में सफल रहे। जिले के पुलिस अधीक्षक (नगर) विनीत भटनागर ने बताया कि लोकेश कुमार नाम का युवक खड़खड़ी गांव का निवासी है। वह मंगलवार देर रात मोबाइल के टावर पर चढ़ गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी।
पुलिस के अधिकारी और सिपाही मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोकेश से समस्या पूछी तो उसने बताया कि ग्राम प्रधान ज्योत सिंह और लेखपाल ने साठ-गांठ से उसका घर हटाकर नाली बनवा दी है। पुलिस ने युवक को काफी समझाया और उसकी समस्या के समाधान का भरोसा दिया। जिसके बाद वह टावर से उतरा।