Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 21 Feb, 2021 03:25 PM
केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में कई दिनों से बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं। गाजीपुर बार्डर आंदोलन स्थल पर एक झोपड़ीनुमा तिपहिया पहुंचा। रोहतक से आया झोपड़ीनुमा...
गाजियाबाद: केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में कई दिनों से बॉर्डर पर किसान डटे हुए हैं। गाजीपुर बार्डर आंदोलन स्थल पर एक झोपड़ीनुमा तिपहिया पहुंचा। रोहतक से आया झोपड़ीनुमा तिपहिया आर्कषण का केंद्र बन गया है। तिपहिया में कई सुविधाएं भी डाली गई हैं।
दरअसल तिपहिए को पूरी तरह फूस की झोपड़ी से कवर किया गया है और इस झोपड़ी को तिरंगे के रंगों से रंगा गया है। उसके ऊपर तिरंगा लहरा रहा है और बगल में किसानों का झंडा लगा हुआ है। ऑटो के ऊपर बनाई गई झोपड़ी करीब दस फीट लंबी तीन फीट चौड़ी है। झोपड़ी में हुक्का पीने के साथ सोलर पैनल से पंखे चलने और मोबाइल चार्जिंग की भी व्यवस्था की गई है। झुग्गी को विकास, सोनू और जगबीर अपने दोस्तों के साथ रोहतक से लेकर गाजीपुर बॉर्डर पहुंचे थे।