Loksabha Election 2019: एक नजर बहराइच लोकसभा सीट पर

Edited By Nitika,Updated: 05 May, 2019 02:17 PM

a look at bahraich lok sabha seat

उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण के अंतर्गत 8 और दूसरे चरण के अंतर्गत 8, तीसरे चरण के अंतर्गत 10 और चौथे चरण में 13 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुके हैं। वहीं 6 मई को पांचवें चरण में 14 लोकसभा सीटों धौरहरा,...

बहराइचः उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों पर 7 चरणों में चुनाव हो रहे हैं। पहले चरण के अंतर्गत 8 और दूसरे चरण के अंतर्गत 8, तीसरे चरण के अंतर्गत 10 और चौथे चरण में 13 लोकसभा सीटों पर मतदान हो चुके हैं। वहीं 6 मई को पांचवें चरण में 14 लोकसभा सीटों धौरहरा, सीतापुर, मोहनलालगंज, लखनऊ, रायबरेली, अमेठी, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज और गोंडा में मतदान होने जा रहे हैं। इस खबर में हम आपको बहराइच लोकसभा सीट के बारे में बताने जा रहे हैं।
PunjabKesari
बहराइच लोकसभा सीट उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों में से एक लोकसभा सीट है। बहराइच उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहरों में गिना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार यह धरती भगवान ब्रह्मा की राजधानी और ब्रह्मांड के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध थी। इसे गंधर्व वन के हिस्से के रूप में भी जाना जाता था। मान्यता है कि ब्रह्मा जी ने यहां के वन क्षेत्र को ऋषियों और साधुओं की पूजा और तपस्या के लिए विकसित किया था। इसलिए इसे 'ब्रह्माच' भी कहा जाता है, वहीं बात अगर बहराइच लोकसभा सीट की राजनीतिक पृष्ठभूमि की करें तो आजादी के बाद 1952 में हुए पहले आम चुनाव में बहराइच लोकसभा सीट पर रफी अहमद ने जीत हासिल की थी।

वहीं 1957 में कांग्रेस के ही जोगिंदर सिंह जीते लेकिन 1962 में स्वतंत्र पार्टी ने जीत दर्ज कर कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। इसके बाद 1967 में जनसंघ ने भी जीत हासिल की और फिर 1971 में कांग्रेस ने यहां जीत हासिल कर वापसी की लेकिन 1997 में भारतीय लोकदल ने मैदान मार लिया। वहीं बीजेपी ने इस सीट पर 1991 में खाता खोला। वहीं अगर बात पिछले तीन चुनावों की करें तो 2004 में सपा ने जीत हासिल की तो 2009 में कांग्रेस ने फिर से वापसी की लेकिन 2014 में बीजेपी ने सावित्री बाई फुले ने फिर से कब्जा जमा लिया।
PunjabKesari

जिला विधानसभा क्षेत्र
बहराइच बल्हा, नानपारा, मटेरा, महासी, बहराइच


इस बार होने वाले लोकसभा चुनाव में बहराइच में कुल मतदाताओं की संख्या 17 लाख 13 हजार 390 है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 9 लाख 11 हजार 553, महिला मतदाताओं की संख्या 8 लाख 01 हजार 716 और ट्रांस जेंडर के कुल 121 मतदाता शामिल हैं।
PunjabKesari
एक नजर साल 2014 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर 
साल 2014 में इस सीट पर बीजेपी की सावित्री बाई फुले ने 4 लाख 32 हजार 932 वोटों के साथ जीत दर्ज की थी। वहीं सपा के शब्बीर अहमद 3 लाख 36 हजार 747 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि बसपा के विजय कुमार 96 हजार 904 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे।
PunjabKesari
एक नजर साल 2009 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर 
साल 2009 की बात करें तो कांग्रेस के कमल किशोर ने 1 लाख 60 हजार 5 वोटो के साथ जीत हासिल की थी। वहीं बसपा के लालमणि प्रसाद 1 लाख 21 हजार 52 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे जबकि सपा के शब्बीर अहमद 1 लाख 20 हजार 791 वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे। 
PunjabKesari
एक नजर साल 2004 लोकसभा चुनाव के नतीजों पर 
साल 2004 में हुए लोकसभा चुनाव की करें तो बहराइच लोकसभा सीट पर सपा के रुबाब सयैदा ने 1 लाख 88 हजार 949 वोटों के साथ जीत हासिल की। वहीं बसपा के भगत राम मिश्रा 1 लाख 62 हजार 615 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहे जबकि बीजेपी के पदम सेन चौधरी तीसरे स्थान पर रहे और 1 लाख 43 हजार 780 वोट मिले थे।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!