रामनगरी अयोध्या में मिला एक कोरोना संक्रमित मरीज, मचा हड़कंप

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 14 May, 2020 10:43 PM

a corona infected patient found in ramnagri ayodhya stirred up

कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। आज राम नगरी अयोध्या में कोरोना का एक पॉजिटिव मरीज मिला। संक्रमित के मिलने से जिले में हड़कंप मच गया। मरीज मुंबई...

अयोध्याः कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ता जा रहा है। आज राम नगरी अयोध्या में कोरोना का एक पॉजिटिव मरीज मिला। संक्रमित के मिलने से जिले में हड़कंप मच गया। मरीज मुंबई से कोतवाली रुदौली के कूड़ासआदत अपने गांव आया था। पॉजिटिव व्यक्ति को मसौधा क्वारंटाइन सेंटर में एडमिट कराया गया है। सीएमओ डॉ घनश्याम सिंह ने की पुष्टि।

UP में संक्रमितों की कुल संख्या हुई 3791
उत्तर प्रदेश में सरकार की तमाम ऐहतियात के बावजूद संक्रमित मरीजों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3791 हो गई है।UP के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3791 हो गई है। संक्रमण के अब 1730 एक्टिव केस हैं। जबकि 1973 लोग इलाज के बाद वापस घर लौट चुके हैं। वहीं प्रदेश में कोरोना से अब तक 88 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!