9 साल की बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या, प्रियंका बोलीं- बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 11 Mar, 2020 01:48 PM

9 year old girl murdered after rape priyanka said  highest incidenc

उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। उन्नाव में 9 साल की बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या की घिनौनी घटना सामने आई है। जिसके चलते प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं घटी हैं...

लखनऊः उत्तर प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। उन्नाव में 9 साल की बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या की घिनौनी घटना सामने आई है। जिसके चलते प्रियंका ने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं घटी हैं।

प्रियंका ने ट्वीट में लिखा कि यूपी की भाजपा सरकार में बच्चों के साथ अपराध की सबसे ज्यादा घटनाएं घटी हैं। क्या सरकार पर इन घटनाओं का कोई असर नहीं पड़ता? 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और इलाज के दौरान वो नहीं रही। आखिर कब तक ऐसे चलेगा?"

बता दें कि उन्नाव में मंगलवार को एक दरिंदे ने इंसानियत की सारे हदें लांघते हुए 9 साल की बच्ची के साथ रेप किया। उसके बाद बच्ची को गला दबाकर मारने का प्रयास किया। शाम को बच्ची अचेत अवस्था में मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां बच्ची ने दम तोड़ दिया। 
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!