Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 14 May, 2020 05:21 PM
हम होंगे कामयाब एक दिन, मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास, हम होंगे कामयाम एक दिन। कुछ ऐसी ही आशा दिल मे लिए एक बुजुर्ग महिला ने कोरोना जंग से हासिल की है। जहां कोरोना से जंग जीत कर वापस अपने घर लौट रही महिला का क्षेत्रवासियों ने ताली बजाकर स्वा...
मेरठः हम होंगे कामयाब एक दिन, मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास, हम होंगे कामयाम एक दिन। कुछ ऐसी ही आशा दिल मे लिए एक बुजुर्ग महिला ने कोरोना जंग से हासिल की है। जहां कोरोना से जंग जीत कर वापस अपने घर लौट रही महिला का क्षेत्रवासियों ने ताली बजाकर स्वागत किया और इस बुज़ुर्ग महिला के जज़्बे को सलाम किया।
दरअसल, मेरठ के रजबन बाजार के जुबली गंज क्षेत्र की रहने वाली 85 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें मेरठ मेडिकल कालिज के कोविड -19 वार्ड में उपचार के लिए भर्ती किया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार सभी मरीज़ों की तबियत में सुधार के लिए दिन रात लगी हुई थी। लगातार डॉक्टर की मेहनत और लगन और कोरोना पॉज़िटिव आई बुज़ुर्ग महिला के जज़्बे के आगे इस खतरनाक वायरस ने घुटने टेक दिए और महिला की ताजा रिपोर्ट कोरोना नेगेटिव आने पर स्वास्थ विभाग ने बुज़ुर्ग महिला का क्वारंटाइन का समय पूरा होने पर इस बुज़ुर्ग महिला को डिस्चार्ज कर दिया।
स्वस्थ होकर घर लौटने पर क्षेत्रवासियों ने इस बुज़ुर्ग महिला का ताली बजाकर स्वागत किया। इन तस्वीरों में आप खुद देख सकते हैं कि किस तरह क्षेत्रवासी कोरोना से जंग जीतकर लौटी इस बुज़ुर्ग महिला का उत्साहवर्धन करते हुए घर वापसी पर उनका स्वागत कर रहे हैं।