Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 19 Aug, 2018 05:28 PM
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 8 वर्षीय लापता बच्चे का शव बरामद हुआ। बच्चे के पिता ने गांव के ही एक दंपत्ति पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है...
कुशीनगरः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक 8 वर्षीय लापता बच्चे का शव बरामद हुआ। बच्चे के पिता ने गांव के ही एक दंपत्ति पर बच्चे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला विशुनपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां जंगल लाला छपरा के टोला मटियारवा निवासी हरिलाल का 8 वर्षीय बेटा नीरज शनिवार की दोपहर से गायब हो गया था। परिजनों ने उसे काफी ढूंढा, लेकिन वह कहीं नहीं मिला। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
वहीं रात को एक ग्रामीण को गड्ढे में बच्चे का शव मिला। तभी उसने इसकी सूचना मृत बच्चे के परिजनों को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चे का शव बरामद किया। लड़के के शरीर पर करंट के निशान पाए गए हैं। बच्चे के पिता ने गांव के ही एक दंपत्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।