Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 06 Jun, 2020 07:08 PM
उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। प्रदेश के लगभग हर जिले को इसने अपनी जद में ले लिया है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी...
बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश में खतरनाक कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से अपना पांव पसारता जा रहा है। प्रदेश के लगभग हर जिले को इसने अपनी जद में ले लिया है। यहां संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। बुलंदशहर में एक साथ 8 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिले में हड़कंप मच गया।
बता दें कि जिले का कस्बा सिकन्द्राबाद सबसे ज़्यादा कोरोना प्रभावित इलाक़ा है। जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वाले 5 लोगों में से तीन यहीं से हैं। वहीं आज आए 8 नए मामलों में से खुर्जा का एक, गुलावठी का एक, बुलंदशहर नगर का एक और सिकंदराबाद से 5 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 179 हो गई है। वहीं कोरोना की चपेट में आकर अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं इससे 101 लोग ठीक भी हो चुके हैं। जिले में 73 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में ईलाज चल रहा है।