Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 03 Jan, 2019 01:07 PM
यूपी के अमरोहा में 8 फिट ऊंची दीवार कूदकर एक घर में घुसे तेंदुए ने 3 बकरियों को निवाला बना डाला। तेंदुए के हमले में 2 बकरियो की मौत ही गई। जबकि एक बुरी तरह घायल हुई है। तेंदुए के हमले की सूचना पर पहुंची वन विभाग...
अमरोहाः यूपी के अमरोहा में 8 फिट ऊंची दीवार कूदकर एक घर में घुसे तेंदुए ने 3 बकरियों को निवाला बना डाला। तेंदुए के हमले में 2 बकरियो की मौत ही गई। जबकि एक बुरी तरह घायल हुई है। तेंदुए के हमले की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और तेंदुए के आने की बात सुनकर इलाके में दहशत फैल गई है।
पूरा मामला थाना सैदनगली के कस्बा उझारी का है। जहां रात करीब 12 बजे यामीन पुत्र जुम्मा के घर बंधी बकरियों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनी तो वह तुरंत ही आहट सुनकर कमरे में उजाला किया। कमरे का नजारा देखकर वह दंग रह गए। तीनों बकरियों को तेंदुए ने बुरी तरह घायल कर दिया था। जिसमें 2 ने मौके पर ही दम तोड़ दिया एक बुरी तरह घायल अवस्था में थी।
सूचना पाकर वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा बारीकी की से निरीक्षण किया। टीम के सदस्यों ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है कि बकरियों को तेंदुए ने ही हमला कर घायल किया है। टीम के रेंजर सुभाष चौधरी ने बताया कि 8 फीट ऊंची दीवार फांद कर बकरियों तक तेंदुए का पहुंचना हैरान कर देने वाली बात है। लेकिन सकता है कि ये कोई और जानवर हो इस मामले में जांच कर विभागीय कार्रवाई की जायेगी।