Edited By Punjab Kesari,Updated: 19 Sep, 2017 08:01 PM
बदायूं में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।
बदायूं(राहुल सक्सेना): बदायूं में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में मरने वालों में तीन बच्चों सहित 5 लोग शामिल हैं। ये लोग हफ्ते पहले हुई शादी में दुल्हन को विदा कराकर अपने गांव आसपुर आ रहे थे।
दसा उस समय हुआ जब 4 दिन पहले हुई शादी के बाद आज ससुरालीजन दुल्हन को विदा कराकर जायलो गाड़ी से वापस घर लौट रहे थे। तभी अचानक तेज रफ़्तार जायलो कार बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र के गोसाई कस्बे के पास अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। जिसमें 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि 1 व्यक्ति ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिसमें 3 की हालत अभी भी गंभीर बानी हुई है। जिन्हें इलाज के लिए बरेली हायर सेंटर रेफर किया गया है।
दूल्हे की मौके पर ही मौत, दुल्हन गंभीर
हादसे में दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि दुल्हन को गंभीर हालत में बरेली रेफर किया गया है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को और मृतकों को जिला अस्पताल भेजवाया है।