Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Oct, 2018 05:08 PM
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कच्चा मकान गिरने से 6 लोग नीचे दब गए। ग्रामीणों ने चीखपुकार सुन मलबे से घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जबकि 2 बहनों की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई...
फतेहपुरः उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कच्चा मकान गिरने से 6 लोग नीचे दब गए। ग्रामीणों ने चीखपुकार सुन मलबे से घायलों को बाहर निकाला। जिसके बाद 2 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। जबकि 2 बहनों की मलबे के नीचे दबने से मौत हो गई।
मामला किसनपुर थाना क्षेत्र के अब्जलपुर मजरे गढ़ा गांव का है। यहां एक कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। जिसमें परिवार के सभी लोग सो रहे थे। मकान गिरने से सभी लोग मलबे के नीचे दब गए। तभी आस-पास के लोगों ने चीखपुकार सुन मलबे से घायलों को बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। यहां दो किशोरियों की मौत हो गई। जबकि 4 लोगों का इलाज अस्पातल में चल रहा है।
वहीं मृतक के परिजनों ने बताया की कच्चा मकान था। सभी लोग सो रहे थे तभी अचानक दीवार ढही। जिससे पूरा मकान सभी के ऊपर गिर गया। जिससे दो बेटियों की मौत हो गई। जबकि 4 लोग घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।