Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Apr, 2019 11:19 AM
उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में घर के पास खेल रही 5 वर्षीय बच्ची अचानक 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही जिला प्रशासन के अफसर व पुलिस मौके पर पहुंची, इसके बाद उसको....
फर्रुखाबाद(दिलीप कटियार): उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में घर के पास खेल रही 5 वर्षीय बच्ची अचानक 60 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होते ही जिला प्रशासन के अफसर व पुलिस मौके पर पहुंची, इसके बाद उसको बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरु कर दिया गया।
जानकारी मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम रसीदपुर निवासी नरेंश चन्द्र के बड़े भाई महेश चन्द्र घर के निकट ही बोरिंग करा रहे हैं। बुधवार को बोरवेल का काम बंद था। जिसके चलते नरेश की 8 वर्षीय पुत्री सीमा उसके निकट खेल रही थी। अचानक वह 60 फीट गहरे बोरवेल में चली गई। यह जानकारी होने पर परिजनों व ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम सदर अमित आसेरी,तहसीलदार प्रदीप सिंह,सीओ देवेन्द्र तिवारी मौके पर आ गए। उन्होंने बालिका को बोरबेल से सकुशल बाहर निकालने के लिए प्रयास शुरू करा दिए।
फर्रुखाबाद प्रशासन ने बालिका सीमा को हर कीमत पर बचाने के लिए फतेहगढ़ से सेना भी बुला ली। सेना ने जेसीबी की मदद से खुदाई का काम शुरू कर दिया। मिट्टी को मौके से दूर फेंकने के लिए ट्रैक्टर लगाए गए हैं। वहीं सीमा को बोरवेल के भीतर ऑक्सीजन पंहुचा दी गई है। बताया जा रहा है की सीमा बोलेवेल में सुरक्षित है। खबर भेजी जाने तक ऑपरेशन असीम जारी है। सीमा को बचाने के लिए आगरा से सेना की दूसरी टुकड़ी मौके पर पहुंच चुकी है। सेना के एक सैकड़ा जवान ऑपरेशन में लगे हुए हैं। मिट्टी धसकने के चलते सेना का पूरी रात ऑपरेशन चलता रहा। लगभग 18 घंटे से सेना रेस्क्यू ऑपरेशन पर काम कर रही है।