Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Jun, 2019 01:43 PM
उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह अस्थ व्यस्थ है। इसकी ताजा उदाहरण बहराइच में देखने को मिली है। जहां एक खंडहर में 6 साल के बच्चे का शव डस्टबिन में मिला है। ऐसा आशंका जताई जा रही है कि बच्चे का पहले अपहरण किया गया फिर उसकी हत्या की गई है।...
बहराइचः उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह अस्थ व्यस्थ है। इसकी ताजा उदाहरण बहराइच में देखने को मिली है। जहां एक खंडहर में 6 साल के बच्चे का शव डस्टबिन में मिला है। ऐसा आशंका जताई जा रही है कि बच्चे का पहले अपहरण किया गया फिर उसकी हत्या की गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
जानिए क्या है मामला?
मामला जरवल इलाके का है। यहां के रहने वाले विवेक गुप्ता का छह वर्षीय पुत्र आर्य कुमार उर्फ शिवाजी मंगलवार दोपहर करीब एक बजे के आसपास घर के बाहर खेल रहा था। तभी अचानक लापता हो गया था। परिजनों को जब बच्चा नहीं दिखा तो उसकी खोजबीन की गई। देर शाम परिजनों ने जरवल रोड पुलिस को सूचना देकर अज्ञात के विरुद्ध अपहरण का केस दर्ज कराया।
डस्टबिन में मिला 6 वर्षीय बच्चे का शव
मामला दर्ज कर पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई। पुलिस ने रात में कई घरों की छापेमारी की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला। वहीं पड़ोसी की सूचना पर परिजनों ने कूड़े के पास पड़े डस्टबिन में देखा तो उनके होश उड़ गए। बच्ची की लाश डस्टबिन में पड़ी हुई मिली।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक टीम को इसकी सूचना दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।