अयोध्या में पकडे गए 6 संदिग्ध, ATS के साथ कई एजेंसियां कर रही पूछताछ

Edited By ,Updated: 18 Apr, 2017 05:15 PM

6 suspects caught in ayodhya many agencies with ats questioning

अयोध्या विवादित परिसर राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद में सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा के लिहाज से फोटोग्राफी पर रोक लगा रखी है। आतंकी अलर्ट पर....

फैजाबाद अयोध्या(अभिषेक सावन्त): अयोध्या विवादित परिसर राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद में सुप्रीम कोर्ट ने सुरक्षा के लिहाज से फोटोग्राफी पर रोक लगा रखी है। आतंकी अलर्ट पर होने के नाते अयोध्या की सुरक्षा में रखा जाता है। वही आज विवादित परिसर के पास कुछ संदिघ्ध युवकों को देखा गया जोकि विवादित परिसर की तस्वीरें ले रहे थे। जिसके बाद वहां पर मौजूद सुरक्षा कर्मी ने इसकी सुचना थाना राम जन्म भूमि को दी जिसके बाद उन 6 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है|

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह सभी 6 संदिग्ध केरल के बताए जा रहे है। जिनकी पहचान उनके पास से बरामद आधार कार्ड और पहचान पत्र से हुई है। बता दें विवादित परिसर के बाहर से पकडे गए संदिग्ध युवकों के पास से मोबाइल फ़ोन आधार और पहचान पत्र मिला है। पकडे गए संदिग्धों में एक रिटायर्ड पुलिस कर्मी ,एक पेशे से वकील और एक व्यक्ति बढई के साथ लोहार बताए जा रहे है।

सुचना मिलते ही फैजाबाद पुलिस के साथ UP ATS के साथ लोकल पुलिस और सभी एजंसियां संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। हालाकिं अभी इस मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी कहने से बच रहा है।

गौरतलब है कि अयोध्या को आतंकी गतिविधियों के चलते हाई अलर्ट पर रखा जाता है। 5 जुलाई 2005 को हुए आतंकी हमले ने अयोध्या के लोगों को एक बार झंग्झोर दिया था, जिसके बाद से पुलिस प्रशाशन और ATS किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहते।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!