Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 08 Jun, 2018 12:28 PM
उत्तर प्रदेश के ललीतपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबह की सैर पर निकले एक ही परिवार के 6 लोगों को अनियंत्रित बोलेरो ने रौंद दिया। इस हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं राहगीरों...
ललीतपुरः उत्तर प्रदेश के ललीतपुर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सुबह की सैर पर निकले एक ही परिवार के 6 लोगों को अनियंत्रित बोलेरो ने रौंद दिया। इस हादसे में 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं राहगीरों ने आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी।
जानकारी के मुताबिक हादसा थाना मड़ावरा के डाक बंगला के पास का है। यहां 6 लोग शुक्रवार सुबह सैर के लिए घर से निकले थे। तभी रास्ते में एक अनियंत्रित बोलेरो ने डाक बंगले के सामने सड़क किनारे टहल रहे लोगों को रौंद डाला। वहीं 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 3 लोग घायल हो गए। आस-पास खडे़ लोगों ने घायलों को तत्कार अस्पताल पहुंचाया। साथ ही इसकी हादसे से पुलिस को अवगत कराया। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने बोलेरो के ड्राइवर को गिरफ्तार कर गाड़ी कब्जे में ले ली है। मृतकों में एक दपंत्ति और उसका बेटा है। सभी पूर्व ब्लॉक प्रमुख गौरी शंकर स्वामी के परिजन बताए जा रहे हैं।