Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 27 May, 2019 05:53 PM
उत्तर प्रदेश में सोमवार को कांग्रेस दफ्तर में भारत के प्रथम प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए कांग्रेस दफ्तर में मौजूद नेता और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित की और अपने...
लखनऊः उत्तर प्रदेश में सोमवार को कांग्रेस दफ्तर में भारत के प्रथम प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि मनाई गई। तमाम वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए कांग्रेस दफ्तर में मौजूद नेता और कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित की और अपने विचार रखे।
वहीं कांग्रेश की आराधना मिश्रा ने अमेठी की घटना को लेकर योगी सरकार को घेरा और कहा कि उत्तर प्रदेश में और केंद्र में भाजपा की सरकार है। जिस तरह से उत्तर प्रदेश में अपराध बढ़ता जा रहा है। अगर जिस तरह से भाजपा का कार्यकर्ता सुरक्षित नहीं है तो आम जनता कैसे सुरक्षित होगी। जिस तरह से अमेठी की घटना हुई है मैं और कांग्रेस के सभी लोगों को इस घटना से दुःख हुआ है और उनके परिवार को सांत्वना देते हैं। उस परिवार के साथ मेरी पूरी सहानभूति है।
जिस तरह से अमेठी की घटना को योगी सरकार ने तत्परता से लिया गया, उसी तरह से गाजीपुर की घटना को भी तत्परता से लिया जाना चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।