Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 May, 2021 04:19 PM
उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 520 नए लोग संक्रमित पाए गए जबकि 1411 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से प्राप्त जांच परिणामों में 520 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि...
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में शुक्रवार को कोरोना वायरस से 520 नए लोग संक्रमित पाए गए जबकि 1411 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से प्राप्त जांच परिणामों में 520 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इसके साथ जिले में मौजूदा संक्रमितों की संख्या 13,826 तथा उनका इलाज शहर के विभिन्न अस्पतालों के अलावा संबंधित मरीजों के घरों पर किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अपने घरों पर 1273 एवं विभिन्न अस्पतालों में 138 लोग इलाज से स्वस्थ हुए। इसके साथ ही अब तक अपने घरों पर 54426 एवं अस्पतालों में 4120 संक्रमित लोग इलाज से स्वस्थ हुए हैं। उन्होंने बताया कि ताजा आंकड़ों के साथ अब तक संक्रमित हुए कुल लोगों की संख्या 72,997 हो गई। इनमें से 58,546 स्वस्थ हो गए, जबकि 625 की इलाज के दौरान मौत हो गई।