Edited By Ruby,Updated: 27 Feb, 2019 02:11 PM
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम प्रयागराज में 28 फरवरी को एक साथ कतारबद्ध होकर 500 शटल बसों चलाकर विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारियों में जुटा है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरीश चंद्र यादव ने बताया कि 28 फरवरी की सुबह नवाबगंज साहसों...
प्रयागराजः उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम प्रयागराज में 28 फरवरी को एक साथ कतारबद्ध होकर 500 शटल बसों चलाकर विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारियों में जुटा है। परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक डॉ. हरीश चंद्र यादव ने बताया कि 28 फरवरी की सुबह नवाबगंज साहसों हाईवे पर 500 बसें एक साथ 3.2 किलोमीटर दूरी तय करके एक रिकार्ड बनाएगी। संभवत: यह विश्व में पहला मौका होगा जब 500 बसे एक साथ कतारबद्ध खड़ी होंगी और उसके बाद एक ही रूट पर चलेंगी।
उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश सड़क परिवहन निगम की इस उपलब्धि को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराने का प्रयास किया जाएगा। इसे देखने के लिए कुंभ मेला प्रशासन ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के अधिकारियों को भी आमंत्रित किया है। इसके लिए शहर के बस चालको को विशेष प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। भगवा रंग में रंगी इन 500 बसों को नवाबगंज सहसों फोरलेन हाईवे पर चलाया जाएगा। हाईवे को बुधवार की रात से बंद कर दिया जायेगा। इस दौरान सभी बसों को एक साथ कतारबद्ध यहां खड़ा किया जाएगा। आठ किलोमीटर के एरिया में ये बसें एक के पीछे एक खड़ी होंगी।
यादव ने बताया कि गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड पर्यवेक्षक भी इसे देखने के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान यह बसें 3.2 किलोमीटर की दूरी एक साथ तय करेगी। हर एक बस में दस दस मीटर का फासला रहेगा। बसे जब वे खड़ी होंगी तो उनके बीच का फासला पांच पांच मीटर का रहेगा। कुंभ मेले के सभी स्नान पर्व पर परिवहन की बस सेवा से लाखों श्रद्धालुओं ने सफर किया। कुंभ मेले के बीच परिवहन निगम ने गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।