500 करोड़ की डकैती का खुलासाः मुख्य आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Punjab Kesari,Updated: 21 Sep, 2017 03:30 PM

500 crores of robbery disclosed

2012 में मध्यप्रदेश के रीवा महल में हुई देश की सबसे बड़ी डकैती का कन्नौज पुलिस ने खुलासा कर दिया है...

कन्नौजः 2012 में मध्यप्रदेश के रीवा महल में हुई देश की सबसे बड़ी डकैती का कन्नौज पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बता दें कि करीब 500 करोड़ की डकैती के मुख्य आरोपियों को पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है।

एएसपी के.सी. गोश्वामी ने बताया कि पकड़े गए डकैतों के पास से करोड़ों रुपए के बेशकीमती अष्टधातु की 5 मूर्ति, राजमहल का शाही खंजर और असलाह सहित करोड़ों रूपए की कीमत वाले सोने-चांदी बरामद हुए हैं। ये तीनों बदमाश देश के कई राज्यों में डकैती, हत्या जैसे गंभीर अपराधों को अंजाम दिया करते थे। जाे पुलिस के लिए 
 चुनौती बने हुए थे।

एएसपी ने बताया कि तीनों डकैतों में मुख्य सरगना कुंवरपाल बंजारा है। कुंवरपाल ने 2012 में मध्यप्रदेश के रीवा महल में कड़े पहरे के बावजूद अपने 6 साथियों के साथ मिलकर डकैती डाली थी। यह डकैती करीब 500 करोड़ रूपए के करीब थी।

मध्यप्रदेश की पुलिस ने कुंवरपाल को उस वक्त गिरफ्तार करके उसके पास से करोड़ों रूपए व सोने-चांदी बरामद किए थे, लेकिन महल का सबसे बेशकीमती सामान गायब चल रहा था। इन डकैतों ने महल के एक गार्ड की हत्या भी की थी। उसके बाद इस गैंग ने कन्नौज में भी कई डकैतियों को अंजाम दिया है। पुलिस ने डकैतों के सरगना कुंवर पाल पर 15 हजार रूपए का इनाम भी घोषित कर रखा था। पुलिस ने इनको अपराधी पकड़ो अभियान के तहत गिरफ्तार किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!