Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Jun, 2018 04:07 PM
उत्तर प्रदेश में मासूम बच्चियों से रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बलिया जिले का है। जहां 15 वर्षीय नाबालिग लड़के ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वहीं पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों की तहरीर के आधार पर नाबालिग...
बलियाः उत्तर प्रदेश में मासूम बच्चियों से रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला बलिया जिले का है। जहां 15 वर्षीय नाबालिग लड़के ने 5 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। वहीं पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों की तहरीर के आधार पर नाबालिग लड़के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक 5 वर्षीय बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। तभी लड़का बच्ची को जबरदस्ती उठाकर घर ले गया। यहां उसने बच्ची के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। बच्ची किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर अपने घर पहुंची। उसने आपबीती परिजनों को बताई।
जिसके बाद परिजनों ने थाने में आरोपी नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने नाबालिग के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।