Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 May, 2019 03:21 PM
कानपुर के बालसुधार ग्रह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 5 बाल कैदियों की जेल से भागने की खबर सामने आई। कैदियों के भागने की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। मौके पर पहुंची पुलिस भागे बाल कैदियों की तलाश में जुट गई है...
कानपुरः कानपुर के बालसुधार ग्रह में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 5 बाल कैदियों की जेल से भागने की खबर सामने आई। कैदियों के भागने की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन और पुलिस प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। मौके पर पहुंची पुलिस भागे बाल कैदियों की तलाश में जुट गई है।
मामला नौबस्ता थाना क्षेत्र के बुद्धनगर इलाके में बने बालसुधार ग्रह का है। यहां जब सभी बाल कैदियों की गिनती शुरू हुई तो हड़कंप मच गया। जिसके बाद जेल प्रशासन ने बाल कैदियों की भागने की खबर स्थानीय नौबस्ता थाना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस भागे बाल कैदियों की तलाश में जुट गई है। बता दें कि ये कोई पहला वाक्या नहीं जब नौबस्ता बल सुधार गृह से बाल कैदी भागे हो।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जेल में बंद बाल कैदी पूरे दिन हंगामा करते हैं। सड़क पर निकलने वाली महिलाओं पर छीटाकशी करते हैं। कैदियों के परिजन पीछे से आये दिन खाने पीने का सामान जेल के भीतर पहुंचाते है। जिसकी शिकायत भी लोगों ने की, लेकिन सुधार गृह की तरफ से कोई एक्शन ही नहीं लिया गया। जिसके चलते आज ये घटना हुई। लोगों का कहना है कि बाल सुधार गृह में आज भोर के वक्त जेल में बनी जाली को काट कर और चादर लटक कर 5 कैदी भागने में कामयाब हुए हैं।