Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 12 Dec, 2018 03:28 PM
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मां ने अपने 3 बच्चों संग विषाक्त पदार्थ पी लिया। चारों की एक-एक कर मौत हो गई। आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलि...
सोनभद्रः उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक मां ने अपने 3 बच्चों संग विषाक्त पदार्थ पी लिया। चारों की एक-एक कर मौत हो गई। आस-पास के लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
हादसा पन्नूगंज क्षेत्र के बरबसपुर गांव का है। यहां की रहने वाली महिला निर्मला के तीन बच्चे हैं। उनमें से एक बच्ची गुब्बारा लेने की जिद्द करने लगी। तभी निर्मला ने उसकी पिटाई कर दी। जिसके चलते महिला की उसके परिवारवालों से विवाद हो गया।
इस दौरान गुस्साई महिला ने अपने बच्चों के साथ मिलकर विषाक्त पदार्थ पी लिया। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए। यहां महिला सहित 3 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।