Edited By Deepika Rajput,Updated: 10 Mar, 2019 12:58 PM
लोकसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। योगी सरकार ने प्रदेश में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
लखनऊः लोकसभा चुनावों से पहले उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। योगी सरकार ने प्रदेश में चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।
सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक राठौर किरीट के हरिभाई को देवरिया का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। सलमान ताज पाटिल को सोनभद्र का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वह अभी तक पुलिस अधीक्षक, तकनीकी सेवाएं लखनऊ के पद पर तैनात थे।
इसके अलावा, दिनेश चंद्र दुबे को पुलिस उप महानिरीक्षक, नियम एवं ग्रन्थ के पद पर भेजा गया है। देवरिया के पुलिस अधीक्षक पद पर रहे प्रमोद कुमार को सेनानायक, 15 वीं वाहिनी पीएसी, आगरा के पद पर तैनाती दी गई है।