सहारनपुर में वर्षाजनित हादसों के शिकार 2 परिवारों को 36 लाख की मदद

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 31 Jul, 2018 03:14 PM

36 lakhs of help to two families of rain related accidents in saharanpur

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिला प्रशासन ने गंगोह और इस्लाम नगर में रविवार को वर्षाजनित हादसों के शिकार नौ लोगों के आश्रितों के 36 लाख रूपए की सहायता दी है...

सहारनपुरः उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिला प्रशासन ने गंगोह और इस्लाम नगर में रविवार को वर्षाजनित हादसों के शिकार नौ लोगों के आश्रितों के 36 लाख रूपए की सहायता दी है।

जिलाधिकारी आलोक पांडे ने मंगलवार को बताया कि में भारी वर्षा के बाद गिरे दो मकानों के मलबे में दबकर नौ लोगों की मृत्यु हो गयी थी जिसमें फैजान, उसकी पत्नी और चार बच्चों शामिल है। इस परिवार में एक बच्चा फैसल 13 वर्ष ही जीवित बचा है। प्रशासन की ओर से फैसल को मृतक आश्रित मानते हुए 24 लाख रूपए की धनराशि का प्रमाण पत्र एसडीएम युगराज सिंह ने सौंपा।

उन्होंने बताया कि रामपुर मनिहारान के कस्बा इस्लाम नगर में मकान गिरने से एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो जाने पर प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 12 लाख सात हजार रूपए की धनराशि का प्रमाण पत्र सौंपा गया है।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!