UP: स्कूलों में अब मिलेंगी 34 छुट्टियां, जन्माष्टमी सहित 16 निरस्त

Edited By Punjab Kesari,Updated: 13 Feb, 2018 03:32 PM

34 holidays in up schools now

बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 2018 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। बता दें कि इस बार छात्रों को सिर्फ 34 छुट्टियां मिलेगी। सरकार ने जन्माष्टमी सहित 16 छुट्टियों को निरस्त कर दिया है। साथ ही शिक्षा विभाग ने...

इलाहाबादः बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के स्कूलों में 2018 की छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। बता दें कि इस बार छात्रों को सिर्फ 34 छुट्टियां मिलेगी। सरकार ने जन्माष्टमी सहित 16 छुट्टियों को निरस्त कर दिया है।

जानिए, कौन सी छुट्टियां हुई खत्म 
महर्षि कश्यप एवं निषाद राज गुहा जयंती, चेटी चंद जयंती, मोहम्मद हजरत अली जयंती, चंद्रशेखर जयंती, परशुराम जयंती, महाराणा प्रताप जयंती,शब-ए-बारात, हजरत अली डे, रमजान का अंतिम शुक्रवार, जन्माष्टमी, अनंत चतुर्दशी, विश्वकर्मा पूजा, अग्रसेन जयंती, सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती, उदा देवी शहीद दिवस और गुरु तेग बहादुर जयंती वाली छुट्टियों को निरस्त कर दिया गया है।
PunjabKesari
कब होंगी छुट्टियां
5 जनवरी गुरु गोविंद सिंह जयंती,14 जनवरी मकर संक्रांति,16 जनवरी मोनी अमावस्या, 22 जनवरी बसंत पंचमी, 24 जनवरी जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मदिवस, 26 जनवरी गणतंत्र दिवस, 31 जनवरी संत रविदास जयंती, 14 फरवरी महाशिवरात्रि,  1 मार्च होलिका दहन, 2 मार्च होली, 3 मार्च होली, 25 मार्च रामनवमी, 29 मार्च महावीर जयंती, 30 मार्च गुड फ्राइडे,14 अप्रैल डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती व हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज का उर्स, 30 अप्रैल बुध पूर्णिमा, 15 जून ईद-उल-फितर, 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस। 
PunjabKesari
22 अगस्त बकरीद, 26 अगस्त रक्षाबंधन, 21 सितंबर मुहर्रम, 2 अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती, 17 अक्टूबर दशहरा महाष्टमी, 18 अक्टूबर दशहरा महानवमी, 19 अक्टूबर दशहरा दशमी, 24 अक्टूबर महर्षि वाल्मीकि जयंती, 6 नवंबर नरक चतुर्दशी, 7 नवंबर दीपावली, 8 नवंबर गोवर्धन पूजा, 9 नवंबर भैया दूज, 13 नवंबर छठ पूजा, 21 नवंबर ईद-ए-मिलाद बारावफात, 25 नवंबर गुरु नानक जयंती कार्तिक पूर्णिमा चौधरी चरण सिंह जन्म दिवस, 25 दिसंबर क्रिसमस।   

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!